महिला से दुष्कर्म के बाद हत्या, शव के अंगों को कड़ाही में भूनने का आरोप; जेठ गिरफ्तार

Advertisements

सरायकेला : झारखंड के सरायकेला में एक महिला के साथ दुष्कर्म के बाद हत्या और शव के साथ बर्बरता का मामला सामने आया है। आरोप है कि महिला के जेठ ने पहले उसके साथ दुष्कर्म किया और फिर पकड़े जाने के डर से उसकी हत्या कर दी। इसके बाद शव को गांव के नाले में फेंक दिया। आरोपी की पहचान पैलुश मुंडा (54) के रूप में हुई है, जबकि मृतका की पहचान जोम्बरो निवासी विश्वासी सोय (47) के रूप में की गई है।

Advertisements
https://bashisthaonline.in
Advertisements
Advertisements

जानकारी के अनुसार, मंगलवार को गांव के बाहर मेला और हॉकी टूर्नामेंट आयोजित था। विश्वासी सोय वहां हंडिया बेचने गई थी। शाम को लौटते समय वह अपने जेठ पैलुश मुंडा के घर रुक गई। वहां आरोपी और गांव के कुछ अन्य लोगों ने शराब पी थी। देर रात अन्य लोगों के चले जाने के बाद महिला घर में रुक गई। शुरुआती जानकारी और ग्रामीणों के अनुसार, इसी दौरान आरोपी ने नशे की हालत में महिला के साथ दुष्कर्म किया और बाद में उसकी हत्या कर दी। आरोप है कि उसने साक्ष्य छिपाने के लिए शव को नाले में फेंक दिया तथा शरीर के कई हिस्सों को काटकर घर के पीछे कड़ाही में भूनने की कोशिश की।

मंगलवार देर रात ग्रामीणों ने नाले में महिला का शव और घर के पीछे की भयावह स्थिति देखी। इसके बाद उन्होंने आरोपी पैलुश मुंडा को पकड़ लिया और रस्सी से बांधकर रातभर निगरानी में रखा। घटना की सूचना दलभंगा ओपी पुलिस को दी गई। बुधवार सुबह पुलिस गांव पहुंची, जहां ग्रामीणों ने आरोपी को पुलिस के हवाले कर दिया। पुलिस आरोपी से पूछताछ कर रही है।

About The Author

You may have missed