नाले की झाड़ियों में फंसा सड़ा-गला शव, इलाके में मची सनसनी; पहचान में जुटी पुलिस
Advertisements

जमशेदपुर : एमजीएम थाना क्षेत्र में सुवर्णरेखा नदी के धर्मबांध नाला में बुधवार सुबह एक अज्ञात व्यक्ति का सड़ा-गला शव मिलने से सनसनी फैल गई। नाले के किनारे झाड़ियों में शव फंसा देखकर आसपास के लोगों ने एमजीएम पुलिस को जानकारी दी। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को नाले से बाहर निकालने की प्रक्रिया शुरू की।
Advertisements

Advertisements

धर्मबांध नाला के आसपास रहने वाले कुछ युवक सुबह नाले की ओर गए थे। इसी दौरान उनकी नजर झाड़ियों में फंसे शव पर पड़ी। पुलिस के अनुसार, शव काफी पुराना है और सड़ जाने के कारण उसकी स्थिति खराब हो चुकी है। फिलहाल मृतक की पहचान नहीं हो सकी है। पुलिस शव की शिनाख्त कराने के प्रयास के साथ मौके पर पूरे मामले की जांच कर रही है।


