सीतारामडेरा में युवक की हत्या कर शव नदी में फेंका

0
Advertisements

जमशेदपुर । शहर के सीतारामडेरा स्थित इंद्रानगर नदी से पुलिस ने एक युवक का शव बरामद किया है. शव को देखने से साफ लग रहा है कि उसकी हत्या कर शव को नदी में फेंका गया है. हालाकि पुलिस अभी पूरे मामले की जांच ही कर रही है. शव की पहचान नहीं हो पाने के कारण पुलिस को थोड़ी परेशानी जरूर हो रही है. बरामद शव के एक हाथ में टैटू बना होने के कारण परिवार के लोग उसकी पहचान कर सकते हैं.

Advertisements
https://bashisthaonline.in
Advertisements
Advertisements

बरामद युवक की हाथ पर एक डमरू का टैटू बना हुआ है. पुलिस का कहना है कि इस टैटू से ही युवक की पहचान संभव है. शव देखकर पुलिस का कहना है कि 2-3 दिन पुरानी हो सकती है. शव पूरी तरह से फूल गया है. फिलहाल पुलिस ने शव को बरामद कर आगे की कार्रवाई के लिए पोस्टमार्टम भेजा है. पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही मामले का पटाक्षेप होने की संभावना है.

About The Author

See also  घाटशिला बनेगा स्पोर्ट्स हब, स्थानीय और राष्ट्रीय स्तर की बॉक्सिंग प्रतियोगिताएं होंगी आयोजित

Thanks for your Feedback!

You may have missed