दिल्ली की जहरीली हवा में फैला खतरनाक बैक्टीरिया,

0
Advertisements
Advertisements

दिल्ली: सर्दियों के मौसम में पलूशन दिल्ली के लिए पहले से ही बड़ी चेतावनी बना हुआ था, अब नई मुसीबत भी सामने आ गई है। जेएनयू की एक रिसर्च के अनुसार, दिल्ली-एनसीआर की सर्द हवाओं में अब खरतनाक दवा-प्रतिरोधी बैक्टीरिया (Drug-Resistant Bacteria) फैल रहे हैं। इससे दिल्ली के लोगों के लिए पलूशन के साथ अब दोहरी चुनौती सामने आ गई है।जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय (JNU) के शोधकर्ताओं द्वारा किए गए इस अध्ययन में दिल्ली के विभिन्न शहरी क्षेत्रों से वायु नमूने एकत्र कर उनका विश्लेषण किया गया। अध्ययन में स्टैफिलोकोकस बैक्टीरिया की मौजूदगी और विविधता की जांच की गई, जिसमें मेथिसिलिन-प्रतिरोधी स्टैफिलोकोकस (एमआरएस) जैसे खतरनाक बैक्टीरिया भी शामिल हैं।शोध में पाया गया कि इनडोर और आउटडोर दोनों जगहों पर बैक्टीरिया का स्तर विश्व स्वास्थ्य संगठन (WHO) द्वारा निर्धारित सुरक्षित सीमा से कहीं अधिक है। शोधकर्ताओं के अनुसार, हवा में मौजूद एंटीबायोटिक-प्रतिरोधी बैक्टीरिया और उनसे जुड़े जीन शहरी इलाकों में तेजी से फैल रहे हैं।मौसमी विश्लेषण में यह भी सामने आया कि सर्दियों के दौरान हवा में एमआरएस बैक्टीरिया की मात्रा सबसे अधिक पाई गई, जिससे इस मौसम में लोगों के बीमार पड़ने और श्वसन संक्रमण का खतरा बढ़ जाता है। वहीं, मानसून के दौरान बारिश की वजह से बाहरी वातावरण में जैविक कणों की मात्रा में कुछ कमी दर्ज की गई।

Advertisements
https://bashisthaonline.in
Advertisements
See also  राजस्व कर्मियों को बड़ी राहत, निलंबन रद्द करने का आदेश जारी, कर्मचारियों में खुशी की लहर

Thanks for your Feedback!

You may have missed