दाईगुटु की कृतिका ने ऑनलाइन योगा चैंपियनशिप में लगातार ३१ मिनट तक हिंडोला आसन कर योगा वर्ल्ड बुक ऑफ योगा वर्ल्ड रिकॉर्ड्स में सबसे ज्यादा देर तक योग करने का रिकॉर्ड अपने नाम किया दर्ज , भाजपा मानगो मंडल ने किया सम्मानित

Advertisements
Advertisements
Advertisements

जमशेदपुर :- हौसलों की उड़ान को पंख की जरूरत नही होती, मानगो दाईगुटु की रहने वाली योग गुरु कृतिका कुमारी ने इस बात को सच कर दिखाया है। कृतिका ने ऑनलाइन योगा चैंपियनशिप में लगातार ३१ मिनट तक हिंडोला आसन कर योगा वर्ल्ड बुक ऑफ योगा वर्ल्ड रिकॉर्ड्स में सबसे ज्यादा देर तक योग करने का रिकॉर्ड अपने नाम दर्ज किया है और पूरी दुनिया में अपने शहर, राज्य एवं देश का नाम रौशन किया है। आज भाजपा मानगो मंडल अध्यक्ष श्री बिनोद राय , वरिष्ठ समाजसेवी शिव प्रकाश शर्मा, मानगो मंडल के महामंत्री धर्मेंद्र कुमार, संतोष उपाध्याय ,मनोज तिवारी, सुमन कुमार श्रीवास्तव, वीरेन मुर्मू ने कृतिका कुमारी को घर पर जा कर पूरी दुनिया में अपने शहर, राज्य एवं देश का गौरव बढ़ाने के लिए उन्हें सम्मानित किया एवं भविष्य के लिए शुभकामनाएं दीं।

Advertisements
https://bashisthaonline.in
Advertisements
Advertisements
https://bashisthaonline.in

About The Author

See also  नियोजन मांगने पहुंचे युवक ने BCCL CMD पर लगाए गंभीर आरोप, कोर्ट के आदेश पर CMD और PA के खिलाफ FIR