फर्जी कॉल से बैंक खातों पर साइबर ठगों का हमला, लोगों की जमा पूंजी उड़ाने का खतरा, पुलिस ने जारी किया अलर्ट

0
Advertisements

नवादा : जिले में साइबर अपराधियों द्वारा फर्जी कॉल के जरिए लोगों को निशाना बनाए जाने का मामला सामने आया है। ठग खुद को बैंक अधिकारी या सरकारी कर्मचारी बताकर लोगों से ओटीपी, बैंक डिटेल और अन्य निजी जानकारी हासिल कर लेते हैं। इसके बाद कुछ ही मिनटों में खातों से पूरी रकम निकाल ली जाती है, जिससे कई लोग अपनी जमा पूंजी गंवा रहे हैं।

Advertisements
https://bashisthaonline.in
Advertisements
Advertisements

पुलिस ने इस तरह की घटनाओं को देखते हुए लोगों को सतर्क रहने की सलाह दी है। अधिकारियों ने कहा है कि कोई भी बैंक या सरकारी संस्था फोन पर कभी भी ओटीपी, पासवर्ड या खाता संबंधी गोपनीय जानकारी नहीं मांगती। लोगों से अपील की गई है कि किसी भी संदिग्ध कॉल या लिंक पर भरोसा न करें और तुरंत साइबर हेल्पलाइन 1930 पर शिकायत दर्ज कराएं।

About The Author

See also  श्रद्धालुओं की ट्रैक्टर-ट्रॉली को कंटेनर ने मारी टक्कर, 4 की मौत और 25 घायल

Thanks for your Feedback!

You may have missed