आदित्यपुर में अपराधियों के हौसले बुलंद, दिन दहाड़े बैटरी दुकानदार पर चलाई 4 राउंड गोली, पुलिस जुटी जांच में

0
Advertisements
Advertisements
Advertisements

Saraikela:आदित्यपुर में अपराधियों के हौसले बुलंद हैं. यहां दिन दहाड़े बैटरी दुकानदार पर गोली चली है. घटना रेलवे अंडर पास के पास की है, जहां संजय यादव नामक व्यक्ति ओ बैटरी दुकान पर बेखौफ़ अपराधियों ने लगातार 4 राउंड गोली चलाई है. हालांकि इस घटना में कोई हताहत नहीं हुआ है. सूचना पाकर मौके पर आदित्यपुर थाना प्रभारी विनोद तिर्की दल बल के साथ पहुंचे और पुलिस गोली चालन की घटना के जांच में जुट गई है. फिलहाल पुलिस ने इस मामले पर कोई भी बयान देने से इंकार किया है. वैसे सूत्रों की माने तो रोड नंबर 17 निवासी संजय यादव के भतीजा के साथ कल हरिओम नगर में मारपीट की घटना घटी थी, जिसको लेकर रात में संजय यादव को धमकी भरे फोन भी आये थे. जिसपर संजय यादव ने थाना में लिखित सन्हा भी दर्ज कराई थी. लेकिन पुलिस इस संबंध को कोई कारवाई करे उससे पहले बेखौफ़ अपराधियों नाज दिन में करीब सवा दो बजे उनके बैटरी दुकान पर जाकर 4 राउंड फायरिंग कर अपने इरादे स्पष्ट कर दिया है. अब पुलिस के समक्ष अपराधियों के इस कुकृत्य को रोकने की चुनौती है.

Advertisements
https://bashisthaonline.in
Advertisements
See also  अभिषेक बनर्जी के घर CID की दस्तक, बंद मिला दरवाजा, जाली हस्ताक्षर मामले में बढ़ा सस्पेंस

Thanks for your Feedback!

You may have missed