घर में घुसकर दंपती की गोली मारकर हत्या, बेटे के सिर में लगी गोली

Advertisements

बोकारो : चंद्रपुरा स्थित डीवीसी कॉलोनी पश्चिम पल्ली में गुरुवार की शाम करीब साढ़े सात बजे अपराधियों ने घर में घुसकर दंपती की गोली मारकर हत्या कर दी। हमले में उनके पुत्र के सिर में भी गोली लगी है और उसकी हालत गंभीर बनी हुई है। घटना के समय इलाके में मूसलाधार बारिश हो रही थी। मृतकों की पहचान 62 वर्षीय नरेश कुमार सिन्हा और उनकी पत्नी के रूप में हुई है।

Advertisements
https://bashisthaonline.in
Advertisements
Advertisements

जानकारी के अनुसार, पश्चिम पल्ली के एच टाइप क्वार्टर में नरेश सिन्हा अपनी पत्नी और पुत्र रोहित के साथ बैठकर बातचीत कर रहे थे। इसी दौरान किसी ने घर का दरवाजा खटखटाया। दरवाजा खुलते ही हमलावरों ने ताबड़तोड़ फायरिंग शुरू कर दी। गोली लगने से नरेश सिन्हा की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि उनकी पत्नी को दिल के पास गोली लगी। परिजन उन्हें डीवीसी अस्पताल ले जा रहे थे, लेकिन रास्ते में उन्होंने भी दम तोड़ दिया। रोहित के सिर में गोली लगी है और उसे गंभीर हालत में बोकारो जेनरल अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

घटना के बाद चंद्रपुरा क्षेत्र में दहशत का माहौल है। स्थानीय लोगों के अनुसार, चंद्रपुरा में गोली मारकर हत्या की ऐसी घटना पहली बार सामने आई है। वारदात को अंजाम देने के तरीके को देखते हुए आशंका जताई जा रही है कि इसमें पेशेवर शूटर शामिल हो सकते हैं। सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की सघन जांच शुरू कर दी।

About The Author

You may have missed