मूलभूत सुविधाओं को लेकर पार्षदों का प्रदर्शन, समाधान नहीं होने पर आंदोलन तेज करने की चेतावनी

Advertisements

जमशेदपुर : मानगो नगर निगम क्षेत्र में साफ-सफाई, गंदगी और पेयजल समेत अन्य मूलभूत समस्याओं को लेकर सोमवार को बड़ी संख्या में वार्ड पार्षद निगम कार्यालय पहुंचे और शांतिपूर्ण विरोध-प्रदर्शन किया। पार्षदों ने इन समस्याओं का तत्काल समाधान करने की मांग करते हुए संबंधित पदाधिकारियों से जवाब मांगा।

Advertisements
https://bashisthaonline.in
Advertisements
Advertisements
https://bashisthaonline.in

पार्षदों का कहना है कि मानगो के कई इलाकों में लंबे समय से गंदगी का अंबार लगा है, जबकि कई क्षेत्रों में पेयजल की समस्या लगातार बनी हुई है। पार्षदों के अनुसार, अधिकारियों ने समस्याओं के समाधान के लिए एसआईआर प्रक्रिया का हवाला दिया। इस पर पार्षदों ने कहा कि प्रशासनिक प्रक्रिया के कारण आम जनता की मूलभूत सुविधाओं को नजरअंदाज नहीं किया जा सकता और लोगों को नियमित साफ-सफाई तथा पेयजल जैसी बुनियादी सुविधाएं मिलनी चाहिए।

पार्षदों ने फिलहाल प्रशासन को कुछ और दिनों का समय देने की बात कही है। साथ ही चेतावनी दी कि तय अवधि में समस्याओं का समाधान नहीं होने पर आंदोलन और तेज किया जाएगा तथा जरूरत पड़ने पर उग्र आंदोलन का रास्ता भी अपनाया जाएगा।

About The Author

See also  दो-तीन महीने से वेतन नहीं मिलने पर कर्मचारियों का हंगामा, सोसाइटी के मुख्य गेट पर जड़ा ताला

You may have missed