Advertisements
Advertisements

जमशेदपुर। भाजपा नेता हरप्रीत सिंह को पितृ शोक हुआ है। उनके पिता एवं टायर डिस्ट्रीब्यूटर जसबीर सिंह का निधन इलाज के क्रम में हो गया है। अंतिम संस्कार कल शुक्रवार को बिष्टुपुर पार्वती घाट में होगा।
रामदास भट्टा निवासी जसबीर सिंह के निधन पर उड़ीसा के राज्यपाल एवं झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास, सांसद विद्युत वरण महतो, तख्त श्री हरमंदिर साहिब जी पटना कमेटी के महासचिव सरदार इंद्रजीत सिंह, केंद्रीय कमेटी के प्रधान सरदार भगवान सिंह, भाजपा जिला अध्यक्ष सुधांशु ओझा, पूर्व अध्यक्ष गुंजन यादव, झारखंड सिख विकास सभा अध्यक्ष गुरदीप सिंह पप्पू, ट्रांसपोर्ट एसोसिएशन अध्यक्ष जसबीर सिंह छीरे, सिख नेता सतबीर सिंह सोमू कुलवंत सिंह बंटी, चंचल भाटिया, बिष्टुपुर गुरुद्वारा कमेटी के प्रधान एवं अन्य ने शोक जताते हुए परिवार के प्रति अपनी संवेदना जाहिर की है। प्राप्त जानकारी के अनुसार जसबीर सिंह अपने पीछे दो बेटे हरप्रीत सिंह एवं मनमीत सिंह तथा बेटी दिया सैनी टीका और भरा पूरा परिवार छोड़ गए हैं बेटी दिल्ली से आ रही है और उसी का इंतजार है।

Advertisements
https://bashisthaonline.in
Advertisements
See also  लड़कियों ने फिर मारी बाजी, मैट्रिक रिजल्ट में छात्रों का दबदबा… जिला 12वें स्थान पर

Thanks for your Feedback!

You may have missed