JPSC भर्ती घोटाले की जांच तेज, जानकारी नहीं देने वाले अभ्यर्थियों पर होगी कार्रवाई

Advertisements
Advertisements
Advertisements

रांची : जेपीएससी की 14वीं सिविल सेवा प्रारंभिक परीक्षा (पीटी) में कथित अनियमितताओं की जांच सीआईडी लगातार आगे बढ़ा रही है। इस क्रम में परीक्षा में सफल 2204 अभ्यर्थियों को अपनी ओएमआर शीट की कार्बन कॉपी और अन्य संबंधित साक्ष्य उपलब्ध कराने का अवसर दिया गया है। इसके लिए सीआईडी ने व्हाट्सएप नंबर और ई-मेल आईडी जारी की है। अधिकारियों ने स्पष्ट किया है कि जो अभ्यर्थी 5 अगस्त तक आवश्यक जानकारी और दस्तावेज उपलब्ध नहीं कराएंगे, उनके खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।जांच के तहत जेपीएससी के पूर्व अध्यक्ष एल. खियांग्ते से 3 अगस्त को दोबारा पूछताछ की जाएगी। सीआईडी अब तक जुटाए गए दस्तावेजों और गिरफ्तार आरोपियों से पूछताछ में सामने आए तथ्यों के आधार पर उनसे सवाल करेगी। वहीं, उप परीक्षा नियंत्रक श्वेता गुप्ता, टीडीपीएल के निदेशक राजबीर सिंह और मैनेजर मनोज तिवारी उर्फ अभय तिवारी को भी दोबारा रिमांड पर लेकर पूछताछ की तैयारी की जा रही है। जांच एजेंसी गिरफ्तार आरोपियों द्वारा लगाए गए आरोपों का भी सत्यापन कर रही है।

Advertisements
https://bashisthaonline.in
Advertisements
Advertisements

About The Author

See also  चांडिल डैम के खुले गेट, बढ़ते जलस्तर से अलर्ट; नदी किनारे रहने वालों की बढ़ी चिंता

You may have missed