गैंगस्टर का पाकिस्तान कनेक्शन! ISI की मदद और आतंकी संगठन से जुड़ने का सनसनीखेज दावा

Advertisements

धनबाद : कुख्यात गैंगस्टर प्रिंस खान के पाकिस्तान भागने और वहां आतंकी संगठन से जुड़ने का दावा जांच के दौरान सामने आया है। पुलिस की चार्जशीट में शामिल गैंगस्टर के करीबी सैफ अब्बास नकवी उर्फ सैफी उर्फ मेजर के स्वीकारोक्ति बयान के अनुसार, प्रिंस खान को पाकिस्तान पहुंचाने में कथित तौर पर आईएसआई से जुड़े तौकीर बलोच ने मदद की। सैफी ने बताया कि दुबई में पाकिस्तानी मूल की फौजिया बलोच के जरिए प्रिंस की तौकीर से पहचान हुई थी। पुलिस के अनुसार, सैफी ने पूछताछ में यह भी दावा किया कि रेड कॉर्नर नोटिस और पासपोर्ट रद्द होने की जानकारी मिलने के बाद तौकीर ने प्रिंस की कथित तौर पर आईएसआई से जुड़े लोगों से वीडियो कॉल पर बात कराई। इसके बाद उसे ओमान के रास्ते पाकिस्तान ले जाया गया, जहां वह पंजाब प्रांत के डेरा गाजी खान इलाके में रह रहा है और उसके जैश-ए-मोहम्मद से जुड़ने का भी दावा किया गया है। पुलिस इन तथ्यों की जांच कर रही है और मामले की आगे की कार्रवाई जारी है।

Advertisements
https://bashisthaonline.in
Advertisements
Advertisements

About The Author

See also  डोभो पुल के पास पुलिस की संयुक्त छापेमारी, 3 किलो गांजा और ₹5.19 लाख नकद बरामद

You may have missed