विदेश भेजने के नाम पर छल, 5 महीने बाद बेटी की घर वापसी से छलके खुशी के आंसू

Advertisements
Advertisements
Advertisements
Advertisements
Advertisements
Advertisements

सिमडेगा : ओमान (मस्कट) में पिछले पांच महीनों से फंसी प्रवासी श्रमिक प्रीति कुजूर रविवार को झारखंड लौटेंगी। मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के निर्देश के बाद राज्य प्रवासी श्रमिक नियंत्रण कक्ष ने भारतीय दूतावास (मस्कट) के साथ समन्वय कर उनकी सुरक्षित वापसी सुनिश्चित की। प्रीति शनिवार को भारत के लिए रवाना हो चुकी हैं और रविवार को अपने घर पहुंच जाएंगी।

Advertisements
https://bashisthaonline.in
Advertisements
Advertisements

मार्च 2026 में एक एजेंट ने उन्हें दुबई में 45 से 50 हजार रुपये मासिक वेतन का लालच देकर विदेश भेजा था, लेकिन उन्हें धोखे से ओमान पहुंचा दिया गया। वहां उन्हें केवल 23 से 25 हजार रुपये प्रतिमाह पर काम कराया गया। घर लौटने की इच्छा जताने पर कंपनी मालिक ने बड़ी रकम की मांग की और परिवार से 1.92 लाख रुपये लेने के बावजूद उन्हें वापस नहीं भेजा। मामला सामने आने के बाद राज्य सरकार और भारतीय दूतावास के प्रयासों से उनकी सुरक्षित स्वदेश वापसी संभव हो सकी।

About The Author

See also  JPSC की 21 परीक्षाएं रद्द, 1744 पदों की नियुक्ति पर ब्रेक; JET और CDPO भी प्रभावित

You may have missed