खून के नाम पर वसूली पर सख्त कार्रवाई, निजी ब्लड बैंकों पर प्रशासन का बड़ा शिकंजा

Advertisements
Advertisements
Advertisements

धनबाद : जिले में रक्त के नाम पर कथित अवैध वसूली और अनियमितताओं की शिकायतों के बाद प्रशासन ने निजी ब्लड बैंकों के खिलाफ सख्त रुख अपनाया है। उपायुक्त आदित्य रंजन ने सभी निजी ब्लड बैंकों की औचक जांच कराने के निर्देश दिए हैं। जांच में यदि निर्धारित शुल्क से अधिक वसूली या रक्त के बदले अवैध रकम लेने की शिकायत सही पाई गई तो संबंधित संस्थानों पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

Advertisements
https://bashisthaonline.in
Advertisements
Advertisements

जिले में दो सरकारी और आठ निजी ब्लड बैंक संचालित हैं तथा हर साल करीब 35 हजार यूनिट रक्त की आवश्यकता होती है। रेड क्रॉस और सामाजिक कार्यकर्ताओं ने लोगों से सरकारी ब्लड बैंकों में ही रक्तदान करने की अपील की है। प्रशासन ने सरकारी ब्लड बैंकों को मजबूत करने, अधिक रक्तदान शिविर आयोजित कराने और जरूरतमंद मरीजों को तय शुल्क पर समय पर रक्त उपलब्ध कराने पर जोर दिया है।

About The Author

See also  भुईयांडीह में 145 घरों पर कार्रवाई से पहले पुनर्वास की मांग, बस्तीवासियों ने डीसी को सौंपा ज्ञापन

You may have missed