बस्ती का एकमात्र निकास बंद करने का विरोध, एंबुलेंस-दमकल की पहुंच पर संकट

Advertisements

जमशेदपुर : जन विकास मंच के अध्यक्ष सौरभ विष्णु के नेतृत्व में मानगो दाईगुट्टू बस्ती के निवासियों ने प्रभागीय वन पदाधिकारी (डीएफओ) से मुलाकात कर ज्ञापन सौंपा। प्रतिनिधिमंडल ने आरोप लगाया कि वन विभाग बस्ती के चारों ओर बाउंड्री वॉल बनाकर एकमात्र बचे निकास मार्ग को बंद कर रहा है। इसका स्थानीय लोगों ने विरोध किया है।

Advertisements
https://bashisthaonline.in
Advertisements
Advertisements
https://bashisthaonline.in

सौरभ विष्णु के अनुसार, बस्ती की मुख्य सड़क पहले से इतनी संकरी है कि ऑटो का प्रवेश भी मुश्किल होता है। निकास मार्ग बंद होने पर आपात स्थिति में एंबुलेंस और दमकल वाहन नहीं पहुंच सकेंगे, जिससे सैकड़ों परिवारों की सुरक्षा प्रभावित होगी। मंच पिछले दो वर्षों से इस मुद्दे को उठा रहा है और उपायुक्त एवं मानगो नगर निगम के पास इसकी जांच लंबित है। प्रतिनिधिमंडल ने बाउंड्री वॉल का निर्माण तत्काल रोकने तथा आपातकालीन वाहनों के आवागमन के लिए पर्याप्त चौड़ा वैकल्पिक रास्ता देने की मांग की है।

 

About The Author

See also  दुर्गापूजा, दीपावली और छठ पर 16 अक्तूबर से 18 नवंबर तक बंद रहेगा जिला व्यवहार न्यायालय

You may have missed