JJMP के नाम से धमकी भरा पोस्टर, संचालन समिति की बैठक स्थगित

Advertisements

कुड़ू (लोहरदगा) : सलगी और बड़की चांपी पंचायत की सीमा पर स्थित कुड़ू वन क्षेत्र के 27 नंबर रेलवे पुलिया पर्यटन स्थल के पास रविवार को जेजेएमपी के नाम से धमकी भरा पोस्टर मिलने से हड़कंप मच गया। पोस्टर मिलने के बाद रविवार को प्रस्तावित संचालन समिति की बैठक स्थगित कर दी गई। पुलिस ने पोस्टर जब्त कर जांच शुरू कर दी है।

Advertisements
https://bashisthaonline.in
Advertisements
Advertisements

ग्रामीणों ने रविवार सुबह रेलवे पुलिया के पास पोस्टर चिपका देखा। इसमें वन विभाग के कर्मचारियों को ‘होश में आने’ की चेतावनी देने के साथ पर्यटन स्थल पर राजनीति और जनता को छलना बंद करने तथा पुरानी कमेटी को बहाल करने की बात लिखी थी। पोस्टर जेजेएमपी के राहुल सिंह के नाम से लगाया गया था।

कुड़ू थाना प्रभारी अजीत कुमार ने बताया कि पुलिस और वन विभाग मामले की जांच कर रहे हैं। प्रथमदृष्टया किसी उग्रवादी संगठन के नाम पर फर्जी पोस्टर लगाए जाने की आशंका है। पुलिस प्राथमिकी दर्ज कर पोस्टर लगाने वाले की पहचान और गिरफ्तारी का प्रयास करेगी।

About The Author

See also  चक्रवाती तूफान ‘अर्नब’ से कोल्हान में बारिश, तीन जिलों में येलो अलर्ट

You may have missed