ट्रैफिक चेकिंग में दो युवक गिरे, जवान से हाथापाई के बाद मचा हंगामा

Advertisements
Advertisements
Advertisements

जमशेदपुर : साकची शॉपर्स स्क्वायर के पास रविवार सुबह करीब 11:30 बजे ट्रैफिक चेकिंग के दौरान बाइक सवार दो युवकों और ट्रैफिक जवान हरेकृष्णा यादव के बीच हाथापाई हो गई। जवान के हाथ में चोट लगी, जबकि दोनों युवक बाइक छोड़कर फरार हो गए। पुलिस ने बाइक जब्त कर ली। मौके पर जुटी भीड़ ने बिना बैरिकेडिंग और छिपकर जांच करने का आरोप लगाते हुए हंगामा किया, जिससे कुछ देर आवागमन प्रभावित रहा।
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, आमबगान से साकची गोलचक्कर जा रहे युवकों की बाइक का हैंडल अचानक सामने आए जवान ने पकड़ लिया, जिससे दोनों गिरकर मामूली रूप से घायल हो गए। इसके बाद चेकिंग के तरीके को लेकर शुरू हुई कहासुनी हाथापाई में बदल गई। पुलिस के मुताबिक, युवक ने बाइक ले जाने से रोके जाने पर उसमें लात मारकर तोड़फोड़ की और आग लगाने के लिए लोगों से लाइटर मांगा। लाइटर नहीं मिलने पर वह कुछ देर बाइक पर बैठा रहा और बाद में हाथ की चोट का इलाज कराने की बात कहकर फरार हो गया।
हरेकृष्णा यादव का आरोप है कि बाइक सवार बिना हेलमेट था और रोकने पर उसने गति बढ़ाकर उन पर बाइक चढ़ा दी, जिससे वह गिरकर घायल हो गए। ट्रैफिक डीएसपी श्रीनिरज ने कहा कि जवानों को वाहन चालकों से शालीनता से पेश आने और अनावश्यक बल प्रयोग से बचने की हिदायत दी गई है। मामले की जांच के बाद केस दर्ज कर नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।

Advertisements
https://bashisthaonline.in
Advertisements
Advertisements

About The Author

You may have missed