टाटा मोटर्स-कमिंस में बोनस पर अहम बैठक, कमिंस में 20 प्रतिशत की हैट्रिक की उम्मीद

Advertisements

जमशेदपुर : टाटा स्टील में बोनस तय होने के बाद अब टाटा कमिंस और टाटा मोटर्स के कर्मचारियों की नजर सोमवार को होने वाली यूनियनों की अहम कमेटी बैठकों पर है। टाटा कमिंस में उत्पादन, मुनाफा और क्वालिटी पर आधारित तय फॉर्मूले के अनुसार लगातार तीसरे साल अधिकतम 20 प्रतिशत बोनस मिलने की संभावना जताई जा रही है। पिछले साल कंपनी के 773 कर्मचारियों के बीच 9.03 करोड़ रुपये बांटे गए थे। तब अधिकतम बोनस 1,41,537 रुपये और औसत राशि ₹1,17,081 रही थी।

Advertisements
https://bashisthaonline.in
Advertisements
Advertisements

पिछले वित्तीय वर्ष में टाटा मोटर्स के स्थायी कर्मचारियों को 12.3 प्रतिशत बोनस मिला था। औसत राशि 50,160 रुपये और अधिकतम 75,223 रुपये थी। कंपनी में अब एक भी बाई सिक्स कर्मचारी नहीं होने से यूनियन को स्थायीकरण पर चर्चा नहीं करनी होगी। डीमर्जर के बाद यह पहला बोनस समझौता होगा, इसलिए यूनियन का ध्यान बोनस प्रतिशत और राशि बढ़ाने पर है। सोमवार की बैठकों के बाद प्रबंधन से होने वाली वार्ता पर कर्मचारियों की निगाहें टिकी हैं।

 

About The Author

See also  दुर्गा पूजा से पहले केंदुआडीह सड़क पर शुरू होगा वाहनों का परिचालन, डीसी ने दिया भरोसा

You may have missed