CJP ने पुलिस कार्रवाई के खिलाफ लॉन्च की वेबसाइट, सबूत जुटाकर कानूनी लड़ाई का ऐलान

Advertisements

नई दिल्ली : नीट पेपर लीक मामले को लेकर जंतर-मंतर पर जारी विरोध प्रदर्शन के बीच कांक्रोच जनता पार्टी (CJP) ने प्रदर्शनकारियों के खिलाफ कथित पुलिस कार्रवाई के विरोध में नई वेबसाइट लॉन्च करने की घोषणा की है। पार्टी का कहना है कि इस वेबसाइट पर प्रदर्शनकारी पुलिस कार्रवाई से जुड़े फोटो और वीडियो अपलोड कर सकेंगे, ताकि कथित घटनाओं के साक्ष्य एकत्र किए जा सकें।

Advertisements
https://bashisthaonline.in
Advertisements
Advertisements

CJP का दावा है कि 20 जुलाई को जंतर-मंतर पर प्रदर्शन के दौरान दिल्ली पुलिस और RAF के जवानों ने बल प्रयोग किया, जिसमें कई प्रदर्शनकारी घायल हुए। पार्टी के प्रवक्ता सौरभ दास ने आरोप लगाया कि शांतिपूर्ण प्रदर्शनकारियों के साथ दुर्व्यवहार किया गया। उन्होंने कहा कि वेबसाइट पर अपलोड किए गए फोटो और वीडियो के आधार पर शिकायतों की जांच कर संबंधित अधिकारियों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाएगी। यदि एफआईआर दर्ज नहीं होती है, तो पार्टी अदालत का रुख करेगी।

पार्टी ने यह भी कहा कि जिन पुलिस अधिकारियों पर कथित मारपीट और दुर्व्यवहार के आरोप हैं, उन्हें जवाबदेह बनाया जाएगा। CJP के अनुसार देशभर के कई वकील इस अभियान में कानूनी सहयोग देने के लिए तैयार हैं और उपलब्ध साक्ष्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

 

About The Author

See also  टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस में 12वां आरोपी गिरफ्तार, बैंक खाते में मिले थे 50 हजार रुपये

You may have missed