राहुल गांधी का हमला, बोले- छात्रों का नहीं, शिक्षा मंत्री का हो इस्तीफा

Advertisements

नई दिल्ली : लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नीट पेपर लीक मामले पर जारी वीडियो संदेश को लेकर तीखी प्रतिक्रिया दी है। सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ पर उन्होंने कहा कि प्रदर्शन कर रहे छात्रों की आवाज दबाने के बजाय केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान को पद से हटाया जाना चाहिए। राहुल गांधी ने आरोप लगाया कि छात्रों की बुद्धिमत्ता का अपमान नहीं किया जाना चाहिए और सरकार को पूरे मामले पर सार्वजनिक रूप से माफी मांगनी चाहिए।

Advertisements
https://bashisthaonline.in
Advertisements
Advertisements
https://bashisthaonline.in

राहुल गांधी ने कहा कि पेपर लीक मामले में प्रदर्शन करने वाले छात्रों पर कार्रवाई करने वालों के खिलाफ भी कार्रवाई होनी चाहिए। उनका कहना है कि इस पूरे प्रकरण की जिम्मेदारी तय कर दोषियों पर कड़ी कार्रवाई की जानी चाहिए। उन्होंने सरकार से छात्रों के हितों को प्राथमिकता देने और मामले में जवाबदेही सुनिश्चित करने की मांग की।

वहीं, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपने वीडियो संदेश में कहा कि नीट पेपर लीक मामले पर महत्वपूर्ण फैसले लिए जाएंगे। उन्होंने बताया कि छात्रों का एक वर्ष बर्बाद न हो, इसलिए कम समय में 22 लाख अभ्यर्थियों की परीक्षा कराई गई। प्रधानमंत्री ने कहा कि पेपर लीक के आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई जारी है, कई गिरफ्तारियां हो चुकी हैं और भविष्य में ऐसी घटनाओं को रोकने के लिए सख्त कानून लाने की तैयारी की जा रही है।

 

About The Author

You may have missed