बिहार सरकार का बड़ा सम्मान, क्रिकेटर मुकेश कुमार और आकाश दीप को मिला DSP पद का ऑफर

Advertisements
Advertisements
Advertisements
Advertisements
Advertisements
Advertisements

पटना : बिहार सरकार ने भारतीय क्रिकेटर मुकेश कुमार और आकाश दीप को खेल कोटे के तहत पुलिस उपाधीक्षक (DSP) पद पर नियुक्ति का ऑफर दिया है। दोनों खिलाड़ियों को उनकी राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय उपलब्धियों के आधार पर यह सम्मान दिया गया। सामान्य प्रशासन विभाग ने चयन समिति की मंजूरी के बाद गृह विभाग को प्रस्ताव भेजा था, जिसके तहत दोनों को नियुक्ति पत्र सौंपा गया।

Advertisements
https://bashisthaonline.in
Advertisements
Advertisements

मुकेश कुमार ने 19वें एशियन गेम्स में भारतीय क्रिकेट टीम के साथ स्वर्ण पदक जीतने में योगदान दिया था, जबकि आकाश दीप भी उसी स्वर्ण पदक विजेता टीम का हिस्सा रहे और वर्ष 2025 में इंग्लैंड के खिलाफ टेस्ट सीरीज में भारतीय टीम का प्रतिनिधित्व किया था। नियुक्ति प्रारंभिक रूप से सत्यापन प्रक्रिया पूरी होने तक औपबंधिक रहेगी। खेल कोटे की शर्तों के अनुसार दोनों खिलाड़ियों को अगले पांच वर्षों तक सक्रिय खिलाड़ी के रूप में प्रतियोगिताओं में हिस्सा लेना होगा।

About The Author

See also  लोकसभा में हंगामा खत्म, ‘वंदे मातरम्’ के पूरे गायन के बाद सदन अनिश्चितकाल के लिए स्थगित

You may have missed