JSSC सचिव सुधीर गुप्ता के घर-दफ्तर पर CID की छापेमारी, अहम दस्तावेज जब्त; नामकुम थाने में पूछताछ

Advertisements
Advertisements
Advertisements
Advertisements
Advertisements
Advertisements

रांची : JSSC CGL परीक्षा में कथित गड़बड़ी की जांच तेज करते हुए CID ने सोमवार सुबह बड़ी कार्रवाई की। टीम ने सुबह करीब पांच बजे JSSC सचिव सुधीर गुप्ता के मोरहाबादी स्थित हरिहर सिंह रोड वाले आवास पर छापेमारी की। कई घंटे चली तलाशी के दौरान महत्वपूर्ण दस्तावेज जब्त किए गए। इसके बाद CID की टीम JSSC कार्यालय पहुंची और वहां भी दस्तावेजों तथा डिजिटल रिकॉर्ड की जांच की।

Advertisements
https://bashisthaonline.in
Advertisements
Advertisements

CID ने सुधीर गुप्ता को नामकुम थाना बुलाकर पूछताछ भी शुरू की है। जांच एजेंसी को उम्मीद है कि जब्त दस्तावेजों और रिकॉर्ड से JSSC CGL परीक्षा में कथित अनियमितताओं से जुड़े अहम सुराग मिल सकते हैं। जानकारी के अनुसार CID अब परीक्षा में सफल सभी अभ्यर्थियों के दस्तावेजों की भी बारीकी से जांच करने की तैयारी कर रही है। जांच में दोषी पाए जाने वालों के खिलाफ कार्रवाई की बात कही गई है।

JSSC CGL यानी JGGLCCE-2023 परीक्षा में पेपर लीक और कथित गड़बड़ियों को लेकर पहले से SIT जांच कर रही है। अभ्यर्थी भी लंबे समय से परीक्षा प्रक्रिया की निष्पक्ष जांच और जिम्मेदार लोगों के खिलाफ कार्रवाई की मांग को लेकर आंदोलन कर रहे हैं। अब CID की छापेमारी के बाद जांच का दायरा और बढ़ गया है। आगे की कार्रवाई दस्तावेजों, डिजिटल रिकॉर्ड और अन्य सबूतों की पड़ताल के आधार पर होगी।

About The Author

You may have missed