सरकार-छात्रों में चौथे दौर की वार्ता, तीन बैठकों के बाद भी नहीं बनी सहमति; ठोस फैसले का इंतजार

Advertisements

रांची : JPSC और JSSC परीक्षाओं में कथित अनियमितताओं को लेकर आंदोलन कर रहे छात्रों और झारखंड सरकार के बीच सोमवार को चौथे दौर की वार्ता शुरू हुई। बातचीत मोरहाबादी स्थित स्टेट गेस्ट हाउस में हो रही है। इससे पहले दोनों पक्षों के बीच तीन दौर की बैठकें हो चुकी हैं, लेकिन कई अहम मुद्दों पर पूरी सहमति नहीं बन सकी। छात्र जयपाल सिंह स्टेडियम में लंबे समय से आंदोलन कर परीक्षा प्रक्रिया में पारदर्शिता, निष्पक्षता और भर्ती व्यवस्था में व्यापक सुधार की मांग कर रहे हैं।

Advertisements
https://bashisthaonline.in
Advertisements
Advertisements
https://bashisthaonline.in

चौथे दौर की वार्ता में सरकार की ओर से मंत्री सुदिव्य कुमार सोनू, दीपिका पांडेय सिंह, संजय प्रसाद यादव और चमरा लिंडा शामिल हैं। वहीं छात्रों की ओर से 10 सदस्यीय प्रतिनिधिमंडल बातचीत कर रहा है। आंदोलनकारियों की मांगों में JPSC-JSSC परीक्षाओं में कथित गड़बड़ियों की जांच, संबंधित परीक्षाओं को रद्द करना, CBI जांच और पूरी भर्ती प्रक्रिया में स्थायी सुधार शामिल हैं। छात्रों का कहना है कि केवल आश्वासन से आंदोलन समाप्त नहीं होगा और इस बार उन्हें ठोस निर्णय चाहिए।

मुख्यमंत्री आवास घेराव के ऐलान के बाद सरकार ने बातचीत की पहल तेज की है। कांग्रेस ने भी छात्रों से सरकार पर भरोसा रखने की अपील करते हुए कहा है कि पहले गलतियां हुई होंगी, लेकिन अब छात्रों के साथ गलत नहीं होने दिया जाएगा। चौथे दौर की बातचीत पर इसलिए भी निगाहें टिकी हैं क्योंकि 10 अगस्त के विधानसभा घेराव के बाद संवाद तो बढ़ा है, लेकिन आंदोलनकारियों को अब तक स्पष्ट समाधान का इंतजार है।

About The Author

You may have missed