मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार को 48 घंटे में इस्तीफे का अल्टीमेटम, CJP ने देशभर में आंदोलन की चेतावनी दी

Advertisements

नई दिल्ली : कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) ने गुरुवार को मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार को 48 घंटे के भीतर इस्तीफा देने का अल्टीमेटम दिया। पार्टी के संस्थापक अभिजीत दीपके ने दिल्ली में प्रेस कॉन्फ्रेंस कर कहा कि अगर ज्ञानेश कुमार इस्तीफा नहीं देते हैं तो देशभर में आंदोलन किया जाएगा और इसके बाद दिल्ली में प्रदर्शन होगा। उन्होंने SIR के जरिए 13 करोड़ से ज्यादा मतदाताओं के नाम वोटर लिस्ट से हटाए जाने का आरोप लगाया और कहा कि लोगों के वोट देने के अधिकार पर असर पड़ रहा है। Indian Express की रिपोर्ट के मुताबिक, SIR के दौरान 30 राज्यों और केंद्रशासित प्रदेशों की ड्राफ्ट वोटर लिस्ट से 13 करोड़ से ज्यादा नाम हटे हैं।

Advertisements
https://bashisthaonline.in
Advertisements
Advertisements
https://bashisthaonline.in

दीपके ने आरोप लगाया कि मुख्य चुनाव आयुक्त बनने के बाद ज्ञानेश कुमार के कार्यकाल में यह तय करने की कोशिश हो रही है कि कौन वोट करेगा और कौन नहीं। इसी बीच Indian Express की 23 सितंबर की रिपोर्ट में दावा किया गया कि चुनाव आयुक्त सुखबीर सिंह संधू और विवेक जोशी ने 28 अक्टूबर 2025 से 14 अगस्त 2026 के बीच आयोग के फैसलों और आदेशों पर कम से कम 14 बार लिखित आपत्ति दर्ज की। इनमें वोटर लिस्ट, फॉर्म-6, नए मतदाताओं और वोटर डेटाबेस से जुड़े मुद्दे शामिल थे।

हालांकि, चुनाव आयोग के अधिकारियों ने आंतरिक मतभेद की रिपोर्ट को खारिज करते हुए कहा कि SIR समेत आयोग के फैसले तीनों चुनाव आयुक्तों की सहमति से लिए गए थे।

 

About The Author

You may have missed