एसआईआर के विरोध में कांग्रेस का मार्च, पुलिस ने वाटर कैनन का किया इस्तेमाल

Advertisements

पटना : एसआईआर और मतदाता सूची से जुड़े मुद्दों को लेकर शुक्रवार को कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने आर. ब्लॉक स्थित चाणक्य होटल के पास से राज्य निर्वाचन आयोग कार्यालय की ओर विरोध मार्च निकाला। विधानसभा के पास पुलिस ने प्रदर्शनकारियों को रोक दिया। इस दौरान कार्यकर्ताओं को नियंत्रित करने के लिए वाटर कैनन का प्रयोग किया गया और पूर्णिया सांसद पप्पू यादव भी पानी की बौछार में भीग गये।

Advertisements
https://bashisthaonline.in
Advertisements
Advertisements

कांग्रेस ने मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के कथित एकतरफा फैसलों पर सवाल उठाते हुए उन्हें पद से हटाने और उनके कार्यकाल में लिये गये फैसलों तथा मतदाता सूची में हुए बदलावों की स्वतंत्र समीक्षा की मांग की है। पार्टी ने 25 सितंबर को देशभर में राज्य निर्वाचन आयोग कार्यालयों तक मार्च और 28 सितंबर को जिला कांग्रेस कमेटियों की ओर से जिला कलेक्ट्रेट तक विरोध मार्च का कार्यक्रम घोषित किया है।

About The Author

See also  एसआईआर दावा-आपत्ति की समयसीमा खत्म, करीब 63 लाख लोगों को नोटिस

You may have missed