93वीं दुर्गा पूजा में दिखेगा चंदननगर का जलवा, 10 लाख की सजावट बनेगी आकर्षण

Advertisements

बहरागोड़ा : पाटपुर सार्वजनिन दुर्गा पूजा कमेटी ने इस वर्ष दुर्गा पूजा को भव्य बनाने की तैयारी शुरू कर दी है। यहां मां दुर्गा की भव्य प्रतिमा के साथ पश्चिम बंगाल के चंदननगर की तर्ज पर आकर्षक विद्युत सज्जा की जाएगी। तीन दिनों तक सांस्कृतिक कार्यक्रम भी आयोजित होंगे। कमेटी अध्यक्ष देव प्रसाद दे के अनुसार पाटपुर की दुर्गा पूजा की शुरुआत वर्ष 1935 में तत्कालीन थाना प्रभारी ने की थी और इस वर्ष इसका 93वां आयोजन होगा।

Advertisements
https://bashisthaonline.in
Advertisements
Advertisements
https://bashisthaonline.in

इस बार बहरागोड़ा बाजार, पूजा पंडाल और आसपास के क्षेत्रों को चंदननगर शैली की विशेष रोशनी से सजाया जाएगा। आयोजन पर करीब 10 लाख रुपये खर्च होने का अनुमान है। सांस्कृतिक कार्यक्रमों में स्थानीय कलाकारों और विभिन्न प्रस्तुतियों के माध्यम से श्रद्धालुओं के मनोरंजन की व्यवस्था भी की जाएगी। पूजा को यादगार बनाने के लिए कमेटी के सदस्य तैयारियों में जुटे हैं।

आयोजन के लिए नई कमेटी का गठन भी किया गया है। देव प्रसाद दे अध्यक्ष, हरेंद्र नाथ पाल, तापस कुमार साहू और रंजीत धाऊड़िया उपाध्यक्ष, विकास मित्र सचिव तथा प्रियांशु पाल कोषाध्यक्ष बनाए गए हैं। इसके अलावा सहसचिव, सह कोषाध्यक्ष, ऑडिटर और अन्य सदस्यों को भी अलग-अलग जिम्मेदारियां दी गई हैं।

About The Author

See also  JPSC घोटाले में 10 रुपये के नोट से कोड के जरिए लेन-देन का आरोप

You may have missed