बच्चे को स्कूल छोड़कर लौट रही महिला से चेन छिनतई, सीसीटीवी में कैद हुए दो संदिग्ध

Advertisements

जमशेदपुर : सोनारी थाना क्षेत्र के कुंज नगर में बुधवार सुबह बच्चे को स्कूल छोड़कर घर लौट रही एक महिला से बाइक सवार दो बदमाश सोने की चेन छीनकर फरार हो गये। छिनतई के दौरान महिला को हल्की चोट भी लगी। वारदात को अंजाम देने वाले दोनों बदमाश हेलमेट पहने हुए थे और लाल-काली रंग की पैशन प्रो बाइक पर सवार थे।

Advertisements
https://bashisthaonline.in
Advertisements
Advertisements
https://bashisthaonline.in

मिली जानकारी के अनुसार, महिला अपने बच्चे को कारमेल जूनियर स्कूल छोड़ने गयी थी। बच्चे को स्कूल छोड़कर वह पैदल घर लौट रही थी। इसी दौरान बाइक सवार दोनों बदमाशों ने महिला की दो बार रेकी की। इसके बाद मौका मिलते ही चलती बाइक से उसके गले से सोने की चेन छीन ली और तेजी से फरार हो गये। महिला ने शोर मचाकर आसपास के लोगों को घटना की जानकारी देने की कोशिश की, लेकिन तब तक दोनों बदमाश मौके से भाग चुके थे।

घटना की सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और छानबीन शुरू की। जांच के दौरान पुलिस को सीसीटीवी कैमरे में कैद दोनों संदिग्धों की तस्वीरें मिली हैं। पुलिस अब फुटेज के आधार पर उनकी पहचान करने और वारदात के बाद उनके फरार होने के रास्ते का पता लगाने में जुटी है।

About The Author

See also  बाइक दुर्घटना में 24 वर्षीय युवक की मौत, दूसरा गंभीर रूप से घायल

You may have missed