EOU की बड़ी कार्रवाई में इंजीनियर के ठिकानों से कैश-गोल्ड बरामद, 4BHK फ्लैट समेत करोड़ों की संपत्ति का खुलासा
Advertisements

Advertisements

Advertisements

पटना : बिहार की आर्थिक अपराध इकाई (EOU) ने जमुई के झाझा ग्रामीण कार्य विभाग में तैनात कार्यपालक अभियंता गोपाल कुमार के खिलाफ आय से अधिक संपत्ति मामले में बड़ी कार्रवाई की है। 15 मई को केस दर्ज होने के बाद पटना, जमुई और अन्य ठिकानों समेत कुल चार जगहों पर छापेमारी की गयी। शुरुआती जांच में गोपाल कुमार की वैध आय की तुलना में करीब 81.5 प्रतिशत अधिक संपत्ति मिलने की बात सामने आयी है।



