बिहार में आधी रात बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 54 DSP समेत 34 अधिकारियों का तबादला

0
Advertisements
Advertisements
Advertisements

पटना : बिहार सरकार ने कानून व्यवस्था और प्रशासनिक कामकाज को मजबूत करने के लिए शनिवार देर रात बड़ा फेरबदल किया। राज्य में 54 डीएसपी स्तर के पुलिस अधिकारियों और 34 राजस्व पदाधिकारियों का ट्रांसफर किया गया। कई जिलों में साइबर क्राइम, ट्रैफिक, सीआईडी, ईओयू और मद्य निषेध विभाग में नई पोस्टिंग दी गई है।

Advertisements
https://bashisthaonline.in
Advertisements
Advertisements

जारी आदेश के अनुसार मो. अली अंसारी को एआईजी रेल से एआईजी ट्रैफिक बनाया गया है, जबकि अशफाक अंसारी को मद्य निषेध एवं राज्य उत्पाद नियंत्रण ब्यूरो, पटना में डीएसपी की जिम्मेदारी सौंपी गई है। आशीष कुमार सिंह को पटना का ट्रैफिक डीएसपी बनाया गया है। वहीं शाहनवाज अख्तर को नवादा साइबर क्राइम यूनिट, अब्दुर रहमान दानिश को गया और अभिषेक कुमार को जमुई साइबर क्राइम में नई तैनाती मिली है।

राजस्व एवं भूमि सुधार विभाग में भी बड़ा बदलाव हुआ है। 34 राजस्व अधिकारियों का तबादला किया गया है और कई अनुमंडल स्तर के अधिकारियों को नई जिम्मेदारी दी गई है। अमरनाथ चौधरी को अररिया का जिला भू-अर्जन पदाधिकारी नियुक्त किया गया है। सरकार का कहना है कि इन बदलावों से प्रशासनिक व्यवस्था और कानून व्यवस्था दोनों को मजबूती मिलेगी।

About The Author

See also  धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद CJP का जश्न, जंतर-मंतर पर 'कॉकरोच' समर्थकों का उत्सव

Thanks for your Feedback!

You may have missed