बिहार में जदयू नेता की हत्या का मामला आया सामने..काउंटिंग से पहले मचा बवाल…

0
Advertisements

लोक आलोक न्यूज सेंट्रल डेस्क :- नालंदा के परवलपुर में जदयू नेता की पीट-पीटकर हत्या कर दी गई है। मरने वाले कार्यकर्ता स्वर्गीय ब्रह्मदेव प्रसाद के बेटे अनिल कुमार है। कार्यकर्ता पर किसी तेज धार हथियार से वार कर हत्या किया गया है। बताया जाता है की शौच के लिए जाने के दौरान घटना को अंजाम दिया गया है। स्वजन ने बताया कि अनिल लोकसभा चुनाव के दौरान पोलिंग एजेंट बने थे।

Advertisements
https://bashisthaonline.in
Advertisements
Advertisements
https://bashisthaonline.in

नालंदा के परवलपुर में जदयू नेता की पीट-पीटकर हत्या कर दी गई है। मरने वाले कार्यकर्ता स्वर्गीय ब्रह्मदेव प्रसाद के बेटे अनिल कुमार है। जदयू नेता पर किसी तेज धार हथियार से वार कर हत्या किया गया है। बताया जाता है की शौच के लिए जाने के दौरान घटना को अंजाम दिया गया है।

अनिल लोकसभा चुनाव के दौरान पोलिंग एजेंट बने थे

स्वजन ने बताया कि अनिल लोकसभा चुनाव के दौरान पोलिंग एजेंट बने थे। इसके बाद गांव के ही कुछ लोगों ने उन्हें देख लेने की धमकी दी थी। और आज उनकी निर्मम हत्या कर दी गई। घटना की जानकारी के बाद स्थानीय थाना पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया। नालंदा के पुलिस अध्यक्ष अशोक मिश्रा ने बताया कि जमीनी विवाद की बात सामने आ रही है। पुलिस हर बिन्दुओं पर जांच कर रही है। दोषी चाहे जो भी उसे बख्शा नहीं जाएगा।

शौच के दौरान हुई हत्या

जानकारी के अनुसार, अनिल शौच के लिए आज सुबह खेत की ओर गए थे। जहां पर घात लगाए गांव के ही आधा दर्जन बदमाशों ने उन पर भाला से हमला कर दिया और शरीर में जगह-जगह पर भाला भोंककर उनकी निर्मम हत्या कर दी गई। घटना की जानकारी मिलने के उपरांत जदयू प्रत्याशी कौशलेंद्र कुमार सदर अस्पताल पहुंचे और मृतक के परिजनों को सांत्वना दी।

उन्होंने कहा कि अनिल कुमार जदयू के सच्चे कार्यकर्ता थे। यह पोलिंग एजेंट भी बने थे इसके बाद कुछ लोगों ने इन्हें देख लेने की धमकी दी थी उन्हीं लोगों के द्वारा आज उनकी हत्या कर दी गई है। मेरी संवेदनाएं परिवार के साथ है। वही मृतका की पत्नी ने बताया कि परिवार में ही 4 वीघा का भूमि को लेकर विवाद चल रहा है। अब मामला पुलिस अनुसंधान के बाद ही स्पष्ट हो पाएगा।

About The Author

Thanks for your Feedback!