लोकसभा चुनाव के नतीजों के 15 दिन बाद मोदी सरकार में शामिल होंगे उद्धव ठाकरे’, इस एमएलए का है दावा…

0
Advertisements

लोक आलोक न्यूज सेंट्रल डेस्क :- अमरावती विधायक रवि राणा ने दावा किया है कि शिवसेना (यूबीटी) प्रमुख और महाराष्ट्र के पूर्व मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे मंगलवार को लोकसभा चुनाव के नतीजे आने के 15 दिन बाद मोदी सरकार में शामिल होंगे। अमरावती से मौजूदा सांसद रवि राणा की पत्नी नवनीत राणा ने इस बार सत्तारूढ़ भारतीय जनता पार्टी के टिकट पर इस सीट से लोकसभा चुनाव लड़ा था।

Advertisements
https://bashisthaonline.in
Advertisements
Advertisements
https://bashisthaonline.in

अमरावती विधायक रवि राणा ने दावा किया है कि शिवसेना (यूबीटी) प्रमुख और महाराष्ट्र के पूर्व मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे मंगलवार को लोकसभा चुनाव के नतीजे आने के 15 दिन बाद मोदी सरकार में शामिल होंगे।

अमरावती से मौजूदा सांसद रवि राणा की पत्नी नवनीत राणा ने इस बार सत्तारूढ़ भारतीय जनता पार्टी के टिकट पर इस सीट से लोकसभा चुनाव लड़ा था। 2019 में नवनीत राणा ने अमरावती से निर्दलीय उम्मीदवार के तौर पर लोकसभा चुनाव जीता था।

‘...उद्धव ठाकरे जानते हैं’: रव‍ि राणा

अमरावती जिले के बडनेरा से विधायक ने रविवार को यहां पत्रकारों से बात करते हुए कहा कि वह जानते हैं कि उद्धव ठाकरे और शिवसेना (यूबीटी) नेता संजय राउत प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के बारे में किस तरह बोलते रहे हैं। रवि राणा ने दावा किया,

मैं पूरे विश्वास के साथ कह सकता हूं कि मोदी जी के दोबारा प्रधानमंत्री बनने के 15 दिन बाद उद्धव ठाकरे मोदी सरकार में और नरेंद्र मोदी के साथ नजर आएंगे, क्योंकि आने वाला दौर मोदी का है और उद्धव ठाकरे यह जानते हैं।

युवा स्वाभिमान पार्टी के विधायक ने कहा कि राज्य में विपक्षी महा विकास अघाड़ी (एमवीए) के नेताओं को बीपी की दवाइयां और डॉक्टर अपने साथ रखने चाहिए, क्योंकि 4 जून को मतगणना के दिन उनमें से कई बीमार पड़ सकते हैं।

2022 में हनुमान चालीसा के पाठ पर मचा था घमासान

एमवीए में शिवसेना (यूबीटी), कांग्रेस और शरद पवार के नेतृत्व वाली एनसीपी (एसपी) शामिल हैं। विधायक ने विश्वास जताया कि उनकी पत्नी नवनीत राणा अमरावती लोकसभा सीट से दो लाख से अधिक मतों के अंतर से जीत हासिल करेंगी।

उन्होंने कहा कि नवनीत राणा फिर से सांसद बनेंगी क्योंकि समाज के सभी वर्गों ने उन्हें बड़ी संख्या में वोट दिया है। अमरावती में नवनीत राणा का मुकाबला कांग्रेस विधायक बलवंत वानखेड़े और प्रहार जनशक्ति पार्टी के दिनेश बूब से था। राणा दंपती ने अप्रैल 2022 में हनुमान चालीसा के पाठ को लेकर एमवीए सरकार पर निशाना साधा था, जब उद्धव ठाकरे मुख्यमंत्री थे।

About The Author

Thanks for your Feedback!

You may have missed