जमशेदपुर में टाटा पिगमेंट्स गेट के पास कार अचानक धू-धूकर जली, कारणों का अभी तक पता नहीं

0
Advertisements

जमशेदपुर: जमशेदपुर के जुगसलाई इलाके में सोमवार देर शाम टाटा पिगमेंट्स गेट के सामने अचानक एक कार (नंबर JH-05 DJ 0907) आग की लपटों में घिर गई। चंद ही पलों में कार से धुआँ उठने लगा और आसपास के लोग मौके पर इकट्ठा हो गए। बताया गया कि यह कार “किशोर प्रेस” नामक व्यक्ति की है।

Advertisements
https://bashisthaonline.in
Advertisements
Advertisements

घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय लोगों ने तुरंत फायर ब्रिगेड को खबर दी, हालांकि खबर लिखे जाने तक दमकल की गाड़ी मौके पर नहीं पहुंची थी। राहत की बात यह रही कि आग लगने के समय कार के अंदर कोई मौजूद नहीं था, जिससे किसी प्रकार की जनहानि नहीं हुई।

प्रारंभिक जांच में यह आशंका जताई गई है कि कार के इंजन में शॉर्ट सर्किट या पेट्रोल लीकेज के कारण आग लगी होगी। पुलिस अब सीसीटीवी फुटेज और प्रत्यक्षदर्शियों के बयान के आधार पर घटना की जांच कर रही है।

प्रशासन ने मौके पर पहुंचकर कार को सड़क किनारे हटवाया और वाहन मालिक से पूछताछ शुरू की है। तकनीकी खामियों और हालिया मरम्मत की जानकारी जुटाई जा रही है ताकि भविष्य में ऐसी घटनाओं को रोका जा सके।

About The Author

See also  शादी से इनकार और दहेज मांगने का आरोप, युवती की आत्महत्या मामले में मंगेतर व परिवार पर प्राथमिकी

Thanks for your Feedback!

You may have missed