जमशेदपुर ग्रामीण क्षेत्र में वृद्ध महिला की निर्मम हत्या, पुलिस जांच में जुटी

0
Advertisements
Advertisements
Advertisements

जमशेदपुर : जमशेदपुर के ग्रामीण क्षेत्र के घाटशिला थाना अंतर्गत जगन्नाथपुर गांव में एक 70 वर्षीय वृद्ध महिला की घर के अंदर गला काटकर हत्या कर दी गई। घटना के बाद पूरे इलाके में सनसनी फैल गई। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी।

Advertisements
https://bashisthaonline.in
Advertisements
Advertisements

पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा, जिसके बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया। प्रारंभिक जांच में पुलिस पड़ोसियों और ग्रामीणों से पूछताछ कर रही है ताकि घटना के पीछे का कारण सामने आ सके। अधिकारियों का कहना है कि हत्या के पीछे संपत्ति विवाद या पारिवारिक कलह की संभावना से भी इनकार नहीं किया जा सकता।

पुलिस ने घटनास्थल से साक्ष्य एकत्र किए हैं और जल्द ही आरोपियों तक पहुंचने का दावा किया है। फिलहाल गांव में दहशत का माहौल है और ग्रामीण इस घटना से काफी आक्रोशित और चिंतित दिखाई दे रहे हैं।

About The Author

See also  आतंकवाद और नक्सल मोर्चे पर झारखंड के IPS अफसरों का दम, 26 अधिकारी संभाल रहे बड़ी जिम्मेदारी

Thanks for your Feedback!

You may have missed