रांची में धोनी की कार पर लगा ट्रैफिक चालान, तेज रफ्तार ने दिया महंगा सबक

0
Advertisements
Advertisements
Advertisements

रांची : रांची ट्रैफिक पुलिस ने पूर्व भारतीय कप्तान महेंद्र सिंह धोनी की कार का ई-चालान काटा है। यह चालान उनके वाहन को निर्धारित गति सीमा से अधिक तेज रफ्तार में चलाने के कारण जारी किया गया। पुलिस के ट्रैफिक मॉनिटरिंग सिस्टम ने धोनी की मर्सिडीज को रांची के कांके रिंग रोड पर लगभग 91 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से चलते हुए रिकॉर्ड किया। जबकि उस मार्ग पर गति सीमा सिर्फ 60 किमी प्रति घंटे है। नियमों का उल्लंघन पाए जाने पर डिजिटल चालान तैयार किया गया और ₹1000 का जुर्माना लगाया गया।ट्रैफिक पुलिस ने कहा है कि यह कार्रवाई पूरी तरह तकनीकी निगरानी के आधार पर हुई है। नियम सबके लिए एक समान हैं और किसी के साथ भेदभाव नहीं किया गया। आम लोगों से भी अपील की गई है कि वे गति सीमा और ट्रैफिक नियमों का पालन करें।

Advertisements
https://bashisthaonline.in
Advertisements
Advertisements

रांची ट्रैफिक पुलिस की यह कार्रवाई ऐसे समय पर हुई है जब धोनी आईपीएल 2026 की तैयारियों के लिए पहले ही रांची से चेन्नई जा चुके हैं। उनके पास कई लग्जरी वाहन हैं और यह चालान केवल ट्रैफिक नियम उल्लंघन के लिए है, कोई गंभीर मामला नहीं है.इससे पहले भी झारखंड राज्य हाउसिंग बोर्ड ने धोनी को रांची के हरमू रोड में उनके पुराने आवासीय प्लॉट के कथित व्यावसायिक उपयोग को लेकर नोटिस भेजा था। ऐसे मामलों के बीच यह ट्रैफिक चालान चर्चा का विषय बना हुआ है।

About The Author

Thanks for your Feedback!