ब्रिगेडियर की मॉर्निंग वॉक दौरान गोली मारकर हत्या, सड़क विवाद ने लिया खौफनाक रूप
Advertisements

देहरादून : आज सुबह देहरादून के राजपुर रोड पर एक सड़क विवाद खूनखराबे में बदल गया जब मॉर्निंग वॉक पर निकले रिटायर्ड ब्रिगेडियर वी.के. जोशी को गोली मार दी गई, जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई। पुलिस के मुताबिक यह फायरिंग दो अलग वाहनों में भिड़ंत और ओवरटेकिंग को लेकर हुई कहासुनी के दौरान शुरू हुई।
Advertisements

Advertisements

प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि कहासुनी के बीच अचानक तड़क-भड़क बढ़ी और गोली चल गई, जिस समय ब्रिगेडियर सड़क किनारे टहल रहे थे। अपराधियों ने फॉर्च्यूनर वाहन को भी क्षतिग्रस्त कर दिया और स्कॉर्पियो में सवार सभी आरोपी मौके से फरार हो गए। पुलिस ने आसपास के इलाकों में नाकाबंदी कर दी है और आरोपियों की खोज तेज कर दी है।


