गोविंदपुर में रेलवे ट्रैक किनारे युवक का शव मिला, पास में खड़ी मिली बाइक

0
Advertisements
Advertisements

जमशेदपुर : गोविंदपुर थाना क्षेत्र में सोमवार सुबह एक दर्दनाक घटना सामने आई, जहां कान्हा स्वीट्स के पास रेलवे ट्रैक किनारे एक युवक का शव बरामद किया गया। घटना की जानकारी मिलते ही इलाके में सनसनी फैल गई।

Advertisements
https://bashisthaonline.in
Advertisements

मृतक की पहचान गोविंदपुर के गदरा निवासी सुमित के रूप में हुई है। घटनास्थल से कुछ ही दूरी पर उसकी हीरो होंडा मोटरसाइकिल (नंबर JH05CD 9980) खड़ी मिली, जिससे पुलिस को पहचान करने में आसानी हुई।

स्थानीय लोगों द्वारा सूचना दिए जाने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू की। प्रारंभिक तौर पर मामला ट्रेन से कटकर मौत का प्रतीत हो रहा है, हालांकि पुलिस सभी संभावित पहलुओं को ध्यान में रखते हुए जांच कर रही है।

पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मृतक के परिजनों को सूचना दे दी गई है।

See also  सोना देवी विश्वविद्यिालय में राष्ट्रीय प्रौद्योगिकी दिवस के उपलक्ष्य में किया गया कार्यक्रम का आयोजन

Thanks for your Feedback!