पूर्वी सिंहभूम मारवाड़ी सम्मेलन का विस्तार, मुसाबनी और गालूडीह में नई शाखाओं का गठन

0
Advertisements
Advertisements
Advertisements
Advertisements
Advertisements
Advertisements

जमशेदपुर : Marwari Sammelan पूर्वी सिंहभूम जिला इकाई ने संगठन का विस्तार करते हुए मुसाबनी और गालूडीह में नई शाखाओं का गठन किया है। इस अवसर पर जिला अध्यक्ष मुकेश मित्तल ने नवमनोनीत पदाधिकारियों का स्वागत करते हुए उन्हें माला पहनाकर सम्मानित किया।

Advertisements
https://bashisthaonline.in
Advertisements
Advertisements

मुसाबनी शाखा में सुनील अग्रवाल को अध्यक्ष, दीपक अग्रवाल को सचिव और राजीव अग्रवाल को कोषाध्यक्ष बनाया गया है। इसके साथ ही पीतर चंद्र अग्रवाल को संरक्षक और पवन सिंघानिया को उपाध्यक्ष की जिम्मेदारी सौंपी गई है।

वहीं गालूडीह शाखा में श्रवण अग्रवाल को अध्यक्ष, मनोज अग्रवाल को सचिव और अरुण अग्रवाल को कोषाध्यक्ष मनोनीत किया गया है। श्यामसुंदर शर्मा को संरक्षक बनाया गया है, जबकि अन्य सदस्यों को भी संगठन में शामिल किया गया।

इस मौके पर जिला अध्यक्ष मुकेश मित्तल ने कहा कि मारवाड़ी सम्मेलन हमेशा समाज सेवा और जनहित के कार्यों में अग्रणी रहा है। ग्रामीण क्षेत्रों में नई शाखाओं के गठन से संगठन को जमीनी स्तर पर मजबूती मिलेगी और सामाजिक गतिविधियों को और गति मिलेगी।

कार्यक्रम में सम्मेलन के महासचिव प्रदीप मिश्रा, प्रांतीय संयुक्त महामंत्री बिमल अग्रवाल, जिला सचिव राकेश अग्रवाल सहित कई गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

About The Author

See also  जिल्लत भरी जिंदगी जीने को मजबूर हैं कुलूपटांगा बस्ती रोड नं-19 आदित्यपुर 2 के निवासी, सड़क-नाली के लिए उपायुक्त को सौंपा ज्ञापन

Thanks for your Feedback!

You may have missed