प्रखंड स्तरीय खरीफ कर्मशाला सह प्रशिक्षण कार्यक्रम का किया गया आयोजन।

0
Advertisements

 दावथ (रोहतास) :- कृषि प्रौद्योगिकी प्रबंधन अभिकरण आत्मा रोहतास के सौजन्य से सोमवार को दावथ प्रखंड कार्यालय परिसर में खरीफ महाअभियान को लेकर प्रखंड स्तरीय खरीफ कर्मशाला सह प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। दावथ कृषि भवन के प्रांगण में आयोजित खरीफ महोत्सव का उद्घाटन अनुमंडल कृषि पदाधिकारी मधुरेन्द्र कुमार सिंह एवं कृषि विज्ञान डॉक्टर रत्न कुमार ने किया।कार्यक्रम में वैज्ञानिकों ने प्रखंड क्षेत्र के उपस्थित किसानों को कृषि संबंधित विभागीय योजनाओं की जानकारी के साथ ही आगामी लगने वाले खरीफ फसल की विशेष जानकारी दिया गया, साथ ही कीट पतंग प्रबंधन,, अन्य प्रबंधन सहित पराली नहीं जलाने व लाभकारी योजनाओं की जानकारी दिया गया ।साथ ही उन्नत किस्म के बीज , अनुदानित बीज की जानकारी विशेष रूप से दिया गया । कार्यक्रम का अध्यक्षता प्रखंड कृषि पदाधिकारी नंदकिशोर पासवान ,जबकि संचालन संदीप कुमार ने किया । मौके पर समन्वयक विशाल कुमार, ओमप्रकाश सिंह, सलाहकार प्रदीप कुमार ,बृजेश कुमार, जयप्रकाश सिंह, संजय सिंह, प्रवीण सिंह सहित प्रखंड क्षेत्र के विभिन्न गांवों से आए हुए किसान थे।

Advertisements
https://bashisthaonline.in
Advertisements
Advertisements
https://bashisthaonline.in

About The Author

See also  नाबालिग से सामूहिक दुष्कर्म का आरोप, पुलिस ने तीन नामजद आरोपियों को किया गिरफ्तार

Thanks for your Feedback!

You may have missed