सरायकेला चंदनपुर में भाजपा नेता की गोली मारकर हत्या

0
Advertisements

सरायकेला। सरायकेला के चंदनपुर ईलाके में बदमाशों ने भाजपा नेता सह ढाबा संचालक जावेद अख्तर की गोली मारकर गुरुवार की देर रात हत्या कर दी. बदमाशों ने घटना को जावेद के घर में ही घुसकर अंजाम दिया है. ठीक इसी तरह की एक घटना जमशेदपुर में भी बदमाशों ने तीन सालों पूर्व अंजाम दिया था. वहां पर भी घर में घुसकर ही गोली मारी गई थी.

Advertisements
https://bashisthaonline.in
Advertisements
Advertisements

घटना के बाद सूचना पर पुलिस पहुंची थी और जावेद को ईलाज के लिए टीएमएच में भर्ती कराया था. यहां पर ईलाज के दौरान ही उसने दम तोड़ दिया. घटना के बाद एसडीपीओ समीर सवैया और इंसपेक्टर शंभू गुप्ता भी घटनास्थल पर पहुंचे थे. घटना के कारणों का खुलासा नहीं हो पाया है. बताया जा रहा है कि जावेद जमीन के कारोबार से भी जुड़ा हुआ था. मामला जमीन विवाद का भी हो सका है.

About The Author

See also  निशा भगत मौत मामले में CBI जांच के निर्देश पर भी नहीं थमा सियासी विवाद, भाजपा का आंदोलन जारी

Thanks for your Feedback!

You may have missed