घर लौटते समय बाइक फिसली, 43 वर्षीय मेडिकल दुकानदार की मौत

Oplus_16908288

Advertisements

जमशेदपुर : बागबेड़ा थाना क्षेत्र के रोड नंबर 6 निवासी 43 वर्षीय ओम प्रकाश सिंह की देर रात सड़क दुर्घटना में मौत हो गई। ओम प्रकाश सिंह आदित्यपुर में मेडिकल दुकान चलाते थे। सोमवार की देर रात दुकान बंद कर घर लौटते समय रात करीब 11.30 से 12 बजे के बीच बागबेड़ा के रोड नंबर 6 के पास उनकी बाइक अनियंत्रित होकर सड़क पर फिसल गई, जिससे वे गंभीर रूप से घायल हो गए।

Advertisements
https://bashisthaonline.in
Advertisements
Advertisements

 

घटना की जानकारी मिलने पर परिजन मौके पर पहुंचे और उन्हें टाटा मेन हॉस्पिटल (टीएमएच) ले गए। हालांकि इलाज शुरू होने से पहले ही डॉक्टरों ने जांच के बाद उन्हें मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर मंगलवार को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

 

ओम प्रकाश सिंह की अचानक मौत से परिवार में मातम है। वे पत्नी, एक बेटा और एक बेटी को छोड़ गए हैं। हादसे की सूचना बागबेड़ा थाना पुलिस को दी गई है। प्रारंभिक जांच के अनुसार दुर्घटना बाइक के फिसलने के कारण हुई। पुलिस मामले की विस्तृत जांच कर रही है।

About The Author

See also  बसों से बिहार भेजी जाती थी नकली शराब, हाईवे तक फैला था नेटवर्क

You may have missed