230 विद्यार्थियों की नि:शुल्क नेत्र जांच, आर्थिक रूप से कमजोर छात्रों को मिलेगा मुफ्त चश्मा

Oplus_16908288

Advertisements

जमशेदपुर : लाल बहादुर शास्त्री मेमोरियल (एलबीएसएम) कॉलेज में मंगलवार को माधव सम्राट हॉस्पिटल एंड ट्रस्ट के सहयोग से एक दिवसीय नि:शुल्क नेत्र जांच शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में 230 विद्यार्थियों, एनसीसी कैडेट्स, शिक्षकों एवं कर्मचारियों की आंखों की जांच की गई। साथ ही उपस्थित लोगों को समय पर नेत्र संबंधी समस्याओं की पहचान और नेत्र स्वास्थ्य के प्रति जागरूक किया गया।

Advertisements
https://bashisthaonline.in
Advertisements
Advertisements
https://bashisthaonline.in

 

नेत्र शिविर में आधुनिक कंप्यूटर आधारित तकनीक से आंखों की जांच की गई। संबंधित चिकित्सकों ने आवश्यक परामर्श एवं सुझाव दिए। जिन लोगों में विशेष नेत्र समस्या पाई गई, उन्हें आगे विस्तृत जांच कराने और जरूरत के अनुसार चश्मा लगाने की सलाह दी गई। माधव सम्राट हॉस्पिटल एंड ट्रस्ट की ओर से डॉ. ज्योति सिंह ने घोषणा की कि आर्थिक रूप से कमजोर विद्यार्थियों को ट्रस्ट द्वारा नि:शुल्क चश्मा उपलब्ध कराया जाएगा।

 

कार्यक्रम का शुभारंभ कॉलेज के प्राचार्य डॉ. अशोक कुमार झा ने किया। उन्होंने चिकित्सकों और ट्रस्ट के सदस्यों का स्वागत करते हुए कहा कि विद्यार्थियों की भलाई के लिए ऐसे शिविर लाभकारी हैं और कॉलेज भविष्य में भी इस तरह के कार्यक्रम आयोजित करता रहेगा। कार्यक्रम का संचालन डॉ. विनय कुमार गुप्ता ने किया। शिविर में कई विशेषज्ञ चिकित्सक, शिक्षक एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।

About The Author

You may have missed