AI आधारित सुशासन की ओर बड़ा कदम, Google-Microsoft समेत दिग्गज कंपनियों से होगी साझेदारी






रांची : झारखंड सरकार ने राज्य में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) आधारित सुशासन और डिजिटल अर्थव्यवस्था को बढ़ावा देने की दिशा में बड़ा कदम उठाया है। नई दिल्ली में आयोजित नेशनल स्टेकहोल्डर कंसल्टेशन के दौरान Google, Microsoft, IBM, Oracle, Amazon Web Services (AWS), Salesforce सहित कई वैश्विक प्रौद्योगिकी कंपनियों के साथ संभावित सहयोग पर चर्चा हुई। इन बैठकों में AI आधारित शासन, क्लाउड इंफ्रास्ट्रक्चर, डिजिटल सेवाओं, साइबर सुरक्षा और कौशल विकास जैसे विषय प्रमुख रहे।


मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने कहा कि राज्य का लक्ष्य आधुनिक तकनीक के माध्यम से पारदर्शी, प्रभावी और नागरिक-केंद्रित शासन व्यवस्था विकसित करना है। विभिन्न कंपनियों ने AI समाधान, डिजिटल स्किलिंग, डेटा इंटेलिजेंस, हेल्थकेयर, शिक्षा और प्रशासनिक सेवाओं में सहयोग की इच्छा जताई। सरकार इन प्रस्तावों के आधार पर भविष्य की कार्ययोजना तैयार करेगी.


