‘मैं पलामू से हूं’… इतना सुनते ही गूंज उठी तालियां, कार्यक्रम में दिखा झारखंड पर गर्व



रांची : नई दिल्ली में आयोजित नेशनल स्टेकहोल्डर कंसल्टेशन के दौरान उस समय पूरा सभागार तालियों से गूंज उठा, जब गूगल की पीआर हेड ने मंच से अपना परिचय देते हुए कहा, “मैं पलामू से हूं।” उनके इस परिचय पर कार्यक्रम में मौजूद लोगों ने जोरदार तालियों के साथ उनका स्वागत किया। यह आयोजन झारखंड सरकार के विजन 2050, आईटी, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस, निवेश और डिजिटल गवर्नेंस जैसे विषयों पर केंद्रित था।


कार्यक्रम में देश-विदेश के उद्योग जगत, तकनीकी विशेषज्ञों और नीति निर्माताओं ने भाग लिया। गूगल की प्रतिनिधि ने झारखंड से अपने जुड़ाव का उल्लेख करते हुए राज्य की प्रतिभा और संभावनाओं की सराहना की, जिसके बाद सभागार में मौजूद लोगों ने उत्साहपूर्वक उनका अभिवादन किया।


