ट्रेन यात्रियों को बड़ी राहत, तीन स्टेशनों पर फिर शुरू हुआ ठहराव, कई ट्रेनों का बदला रूट
Advertisements

जमशेदपुर : जनआक्रोश के बाद बड़ामपहाड़–पुरी मेमू स्पेशल ट्रेन का बहलदा रोड, छनुआ और सिदिरसाही स्टेशनों पर दोबारा ठहराव शुरू कर दिया गया है। वहीं, हावड़ा स्टेशन पर चल रहे विकास कार्य के कारण 24 से 27 जुलाई तक टाटानगर-हावड़ा रेलखंड से गुजरने वाली कई ट्रेनों के मार्ग में बदलाव किया गया है।
Advertisements

Advertisements

रेलवे ने यात्रियों से यात्रा से पहले अपनी ट्रेन की अद्यतन स्थिति और समय की जानकारी जांचने की अपील की है, क्योंकि निर्धारित अवधि तक कई ट्रेनों का संचालन परिवर्तित मार्ग से किया जाएगा। वहीं, तीन स्टेशनों पर ठहराव बहाल होने से स्थानीय यात्रियों को राहत मिली है।


