10 रुपये की टोकन फीस के झांसे में साइबर ठगी, डॉक्टरों के नाम पर नया फ्रॉड उजागर
Advertisements

जमशेदपुर : शहर में साइबर अपराधियों ने अब डॉक्टरों के नाम का दुरुपयोग कर लोगों को ठगना शुरू कर दिया है। ताजा मामले में डॉ. राजीव ठाकुर के नाम पर ऑनलाइन अपॉइंटमेंट के लिए 10 रुपये की टोकन फीस देने का झांसा देकर एक मरीज से 5,000 रुपये की ठगी कर ली गई। बताया जा रहा है कि शहर में इस तरह का यह तीसरा मामला सामने आया है।
Advertisements

Advertisements

ऑनलाइन डॉक्टर का नंबर या अपॉइंटमेंट खोजते समय साइबर ठग फर्जी संपर्क और भुगतान लिंक का इस्तेमाल कर लोगों को निशाना बना रहे हैं। ऐसे मामलों को देखते हुए लोगों से अपील की गई है कि डॉक्टर का नंबर और भुगतान संबंधी जानकारी केवल आधिकारिक माध्यमों से ही प्राप्त करें और किसी भी संदिग्ध लिंक पर भुगतान करने से बचें।


