कचरा प्रबंधन में बड़ा बदलाव, अब GPS से ट्रैक होगी पूरी व्यवस्था

Advertisements

जमशेदपुर : शहर में कचरा प्रबंधन को बेहतर बनाने के लिए इंटीग्रेटेड वेस्ट मैनेजमेंट सिस्टम तैयार किया जा रहा है। टाटा स्टील यूआइएसएल और जमशेदपुर अक्षेस मिलकर इस योजना पर काम कर रहे हैं, जबकि आदित्यपुर नगर निगम को नोडल एजेंसी बनाया गया है। नई व्यवस्था में कचरा संग्रहण से लेकर प्रोसेसिंग और अंतिम निष्पादन तक पूरी प्रक्रिया डिजिटल होगी। कचरा वाहनों में GPS लगाया जाएगा, जिससे उनकी आवाजाही और कचरा उठाने की निगरानी हो सकेगी।

Advertisements
https://bashisthaonline.in
Advertisements
Advertisements

योजना के तहत घरों और व्यावसायिक प्रतिष्ठानों से गीला, सूखा और हजार्डस कचरा अलग-अलग लिया जाएगा। गीले कचरे से खाद और बायोगैस, जबकि सूखे कचरे के प्लास्टिक को रिसाइकलिंग और सड़क निर्माण में इस्तेमाल किया जाएगा। वेस्ट-टू-एनर्जी और कंपोस्टिंग प्लांट लगाने की भी योजना है। जमशेदपुर, मानगो, जुगसलाई और टाटा कमांड एरिया के ओपन गार्बेज प्वाइंट खत्म करने का लक्ष्य है। टाटा स्टील ने पोटका में नया डंपिंग यार्ड तैयार किया है, जिसके 2027 तक शुरू होने की उम्मीद है और इसके लिए पर्यावरणीय क्लियरेंस मिल चुका है।

About The Author

See also  विश्वविद्यालय-महाविद्यालय कर्मचारियों के लिए 12 मांगें उठीं, तीन वर्ष से अधिक सेवा वालों के लिए स्थायी नियुक्ति की मांग

You may have missed