टाटा स्टील में बड़ा बदलाव, मनीष गर्ग होंगे नए CIO; TV नरेंद्रन को करेंगे रिपोर्ट

जमशेदपुर : टाटा स्टील ने सीनियर मैनेजमेंट में बदलाव की घोषणा की है। कंपनी के मौजूदा चीफ इंफॉर्मेशन ऑफिसर (CIO) जयंत बनर्जी 1 नवंबर 2026 को सेवानिवृत्त होंगे। इसके बाद मनीष गर्ग को उसी तारीख से कंपनी का नया CIO नियुक्त किया जाएगा। वह सीधे CEO और मैनेजिंग डायरेक्टर T V नरेंद्रन को रिपोर्ट करेंगे।मनीष गर्ग जनवरी 2026 में टाटा स्टील से CIO (Designate) के तौर पर जुड़े थे। उनके पास Tata Consultancy Services (TCS) में करीब 29 वर्षों का अनुभव है। उन्होंने डिजिटल ट्रांसफॉर्मेशन, टेक्नोलॉजी इनोवेशन और विभिन्न उद्योगों में वैश्विक टीमों के नेतृत्व के क्षेत्र में काम किया है। उनके पास SGSITS इंदौर से B.E., IIT कानपुर से M.Tech और IIT दिल्ली से M.Tech की डिग्री है।




