किडनी कांड में बड़ा एक्शन: फरार डॉक्टरों पर लुकआउट नोटिस, NCR में छापेमारी तेज

0
Advertisements
Advertisements
Advertisements
Advertisements
Advertisements
Advertisements

कानपुर : किडनी ट्रांसप्लांट रैकेट मामले में पुलिस ने कार्रवाई तेज कर दी है। चार मुख्य आरोपी डॉक्टरों के खिलाफ लुकआउट नोटिस जारी किए गए हैं, ताकि उनके विदेश भागने की आशंका को रोका जा सके। पुलिस टीमें मेरठ, नोएडा और देहरादून समेत एनसीआर के कई इलाकों में लगातार दबिश दे रही हैं और जांच एजेंसियों का भी सहयोग लिया जा रहा है।

Advertisements
https://bashisthaonline.in
Advertisements
Advertisements

जांच में सामने आया है कि डॉ. अफजाल, डॉ. रोहित, डॉ. वैभव और डॉ. अनुराग उर्फ अमित इस नेटवर्क से जुड़े थे और किडनी ट्रांसप्लांट में उनकी भूमिका रही है। पुलिस के मुताबिक ऑपरेशन के दौरान स्टाफ को छुट्टी पर भेजने और सीसीटीवी कैमरे बंद कराने जैसी साजिश भी रची गई थी, जिससे सबूत न मिल सकें। कई संभावित ठिकानों पर छापेमारी के बावजूद आरोपी अभी फरार हैं।

इस मामले में पहले ही आहूजा अस्पताल के संचालक डॉ. सुरजीत सिंह, उनकी पत्नी डॉ. प्रीति आहूजा समेत छह लोगों को गिरफ्तार कर जेल भेजा जा चुका है। पुलिस अब आरोपियों के बैंक खातों और वित्तीय लेनदेन की जांच कर रही है और संबंधित अस्पतालों व नर्सिंग होम से भी जानकारी जुटाई जा रही है।

About The Author

See also  टाटा पावर का रूफटॉप सोलर पर बड़ा दांव, 2030 तक ₹30 हजार करोड़ राजस्व का लक्ष्य

Thanks for your Feedback!

You may have missed