ट्रांसपोर्ट एजेंसी पर प्रशासन की बड़ी कार्रवाई ,प्रतिबंधित कफ सिरप बरामद,दस्तावेजों की गड़बड़ी से हड़कंप

0
Advertisements
Advertisements
Advertisements
Advertisements
Advertisements
Advertisements

जमशेदपुर : जमशेदपुर के जुगसलाई थाना क्षेत्र में पुलिस ने अवैध नशीले पदार्थों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए बोल बम ट्रांसपोर्ट एजेंसी में छापेमारी की।छापेमारी के दौरान पुलिस के मौके से बड़ी संख्या में ओनरेक्स सिरप की पेटिया बरामद की.यह सिरप आमतौर पर दवा के रूप में इस्तेमाल होता है लेकिन इसका दुरुपयोग नशे के लिए भी किया जाता है जिसके कारण यह नियंत्रित श्रेणी में आता है. जांच के दौरान अधिकारियों ने एजेंसी से जुड़े कई कागजात की जांच की और उनमें अनियमितताएं पाई गईं। कार्रवाई के दौरान टीम ने मौके से जरूरी दस्तावेज जब्त कर लिए हैं और मामले की जांच आगे बढ़ाई जा रही है।

Advertisements
https://bashisthaonline.in
Advertisements
Advertisements

कार्रवाई के दौरान पुलिस ने एक व्यक्ति को हिरासत में लिया है जिसे पूछताछ जारी है पुलिस यह पता लगाने में जुटी है कि इस अवैध सप्लाई के पीछे कौन लोग शामिल है इसका मुख्य सरगना कौन है और इस नशीली दवा की खेत को कहां पहुंचाया जाना था.बताया जा रहा है कि यह छापेमारी शिकायत मिलने के बाद की गई थी। अधिकारियों का कहना है कि एजेंसी के संचालन और कागजी प्रक्रिया में नियमों का पालन नहीं किया जा रहा था। अब पूरे मामले की गहराई से जांच की जा रही है और दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की तैयारी है।प्रशासन ने साफ किया है कि शहर में नियमों का उल्लंघन करने वालों पर लगातार कार्रवाई जारी रहेगी। इस तरह की जांच आगे भी जारी रखी जाएगी ताकि अवैध गतिविधियों पर रोक लगाई जा सके।

About The Author

Thanks for your Feedback!