दोस्तों को पत्थर से कुचलकर हत्या करने वाला आरोपी गिरफ्तार, पलामू में सनसनी

0
Advertisements
Advertisements
Advertisements

पलामू : झारखंड के पलामू जिले में पुलिस ने डबल मर्डर के मुख्य आरोपी को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है। पुलिस के मुताबिक 15 जनवरी को नशा करने के बाद हुए विवाद में आरोपी अजीत चौधरी उर्फ चुनमुन चौधरी ने पहले अपने साथी शंकर राम का 1300 रुपये लूटने के बाद पत्थर से सिर कुचलकर हत्या कर दी थी। इसके बाद शव को जलाने की भी कोशिश की गई थी। आरोपियों में शामिल करिबा उर्फ छोटू के साथ पैसों के बंटवारे को लेकर फिर विवाद हुआ। इसी दौरान अजीत ने करिबा को पुल के पास ले जाकर उसकी भी सिर कुचलकर हत्या कर दी थी। दोनों लाशें बाद में बरामद की गई थीं। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया है।

Advertisements
https://bashisthaonline.in
Advertisements
Advertisements

पुलिस ने इस मामले में दो अलग‑अलग एफआईआर दर्ज की थीं — एक 16 जनवरी को टाउन थाना में और दूसरी 17 जनवरी को चैनपुर थाना में। अधिकारियों ने बताया कि हत्या और लूट की गंभीर जांच के बाद आरोपी को पकड़ लिया गया है। अब आगे की कानूनी प्रक्रिया जारी है।

About The Author

See also  आदित्यपुर के मेडिट्रीना हॉस्पिटल के आईसीयू में लगी आग, लाखों की क्षति, कोई हताहत नहीं, अग्निशमन विभाग की वाहन पहुंचकर आग पर पाया काबू

Thanks for your Feedback!

You may have missed